आपके लिए लस्सी बनाने के कुछ विभिन्न तरीके हैं। यह एक प्रिय भारतीय पेय है जो दही, चीनी और वांछित स्वाद के साथ बनाया जाता है। यह गर्मियों में बहुत ही रिफ्रेशिंग होता है।
(पंजाबी लस्सी)
सामग्री
2-कप दही
3 -चमच चिनी
एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर
1/2 कप पानी या दूध
बनाने की विधी
एक गहरे बर्तन में 2 कप दही लें।
धीरे से 3 बड़े चम्मच चीनी और एक चौथाई चम्मच इलायची पाउडर मिलाएं।
हैंड बीटर, व्हिस्क, मथनी या हैंड ब्लेंडर का उपयोग करके मिश्रण को तब तक फेंटें जब तक यह चिकना न हो जाए।
अब मिश्रण में 1/2 कप पानी या दूध मिलाएं।
ठंडी लस्सी को गिलास में डालें और ठंडे ठंडे प्यालों में आनंद उठाएं।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें